गुवाहाटी/लखनऊ। नागरिकता कानून (कैब) के विरोध में मंगलवार को सीलमपुर और जाफराबाद इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव और आगजनी की।
इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हालात देखते हुए 5 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। इससे पहले पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जामिया इलाके में हुए हिंसक प्रदर्शन पर जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सभी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। पुलिस ने कहा कि किसी भी छात्र को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
