महाराष्ट्र में जो हुआ, गोवा में भी हो सकता है: विजय सरदेसाई
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज अपना कार्यभार संभालेंगे।
वहीं शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यह कहकर हलचल पैदा कर दी है
कि महाराष्ट्र की राजनीति खत्म हुई अब हम सभी गोवा में व्यस्त हैं।
उनके इस बयान पर गोवा के उप-मुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर का कहना है कि वह सपने देख रहे हैं।
गोवा के लोगों के पास एक मजबूत सरकार है।
सरकार के पास बहुमत है: अब्दुल सत्तार
शिवसेना के अब्दुल सत्तार ने कहा, ‘कल बहुमत परीक्षण हो सकता है। हम तैयार हैं।
पहले हमारे पास 162 विधायकों का समर्थन था।
अब यह संख्या 170 हो गई है। यह संख्या और बढ़ेगी।
लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं है कि इस सरकार के पास बहुमत है।
ये तीनों पार्टियां पांच साल अच्छा प्रदर्शन करेंगी और अगले 10 सालों तक सत्ता में रहेंगी।’
संजय राउत देख रहे हैं सपने: मनोहर अजगांवकर
गोवा के उप-मुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर ने गोवा फॉर्वर्ड पार्टी के साथ शिवसेना के गठबंधन को लेकर कहा,
‘संजय राउत ने विजय सरदेसाई के साथ गठबंधन करके चुनाव में उतरेंगे।
उन्हें पता चल जाएगा कि गोवा के लोग क्या हैं।
संजय राउत सपने देख रहे हैं। सच्चाई यह है कि गोवा के लोगों के पास एक मजबूत सरकार है।
भाजपा सरकार के काम को देखते हुए, कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में आए।
प्रमोद सावंत मनोहर पर्रिकर के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं।
हम न केवल इस पांच साल के कार्यकाल को पूरा करेंगे, बल्कि अगले पांच साल का कार्यकाल भी हमें ही मिलेगा।’
महाराष्ट्र में जो हुआ, गोवा में भी हो सकता है: विजय सरदेसाई
गोवा फॉर्वर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई ने कहा, ‘घोषणा करने के बाद सरकारें नहीं बदलतीं।
यह अचानक होता है। महाराष्ट्र में जो हुआ वैसा गोवा में भी हो सकता है।
विपक्ष को साथ आना चाहिए। हम संजय राउत से मिले। महा विकास अघाड़ी का गठन हुआ जिसे गोवा तक भी बढ़ाया जाना चाहिए।’
अब गोवा में होगा चमत्कार
संजय राउत ने कहा, ‘गोवा फॉर्वर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई तीन विधायकों सहित शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं।
Also read : 29 नवंबर 2019 राशिफल Aaj ka Rashifal