मुंबई, । सोशल मीडिया पर पोस्ट से शुरू हुए विवाद के चलते मुंबई के घाटकोपर में सोमवार को एक कांग्रेस कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चह्वाण ने आरोप लगाया कि हत्यारे भाजपा से जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज दुबे (45) को दो अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया। यह घटना सोमवार दोपहर 1:30 बजे के करीब असल्फा मेट्रो स्टेशन के पास हुई।
पुलिस मनोज को तुरंत अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हत्या के पीछे मनोज की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट है।
हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि हमला क्यों किया गया था? महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चह्वाण ने ट्विटर पर लिखा है कि यह हत्या भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है।
