कानपुर: दिव्यांग महिला से युवक ने किया दुष्कर्म, गंभीर

0
कानपुर। गोविंदनगर थाना इलाके के नौरेया खेड़ा में एक बीमार दिव्यांग महिला के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है।
पड़ोसियों ने आरोपी युवक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दरअसल महिला एक हाथ व पैर से दिव्यांग है। वह बीते कई माह से बीमार चल रही है। परिवार में पति व पांच साल का बेटा है। सोमवार को पति नौकरी पर गया था, जबकि
बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी मौका पाकर एक युवक महिला के घर में दाखिल हो गया। आरोपी ने महिला को दबोच लिया और उसका मुंह दाब कर जबरन दुष्कर्म किया।
किसी तरह से उसके चुंगल से छूटी महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो पड़ोसी उसकी मदद के लिए पहुंच गए। मौके से भाग रहे युवक को लोगों ने दबोच लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी को पकड़कर थाने ले गई है।
अरोपी का नाम महेश यादव है, वह दादा नगर मलिन बस्ती का रहने वाला है। महेश यादव शराब का लती है और अपराधी प्रवृति का है। नौरैया खेड़ा में वो अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए आया था।
गोविंद नगर इंस्पेक्टर संजीवकांत मिश्रा ने बताया कि, युवक पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। महिला का मेडिकल भी कराया जा रहा है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More