बरेली: जमीनी विवाद में गोली चलने से एक ग्रामीण घायल तो भीड़ ने सिपाहियों को पीटा और छीनी पिस्टल

0
बरेली। बदायूं जिले की सीमा पर दातागंज थाना इलाके में गुरुवार की दोपहर विवादित जमीन को लेकर दो गुटों में फायरिंग का मामला सामने आया है।
इस दौरान पुलिस के सामने गोली चलने से एक शख्स घायल हो गया। इसके बाद भीड़ ने दो सिपाहियों पर हमला बोल दिया। सिपाही की डंडों से पिटाई की और पिस्टल भी छीन ली।

जमीनी विवाद में

सिपाहियों की पिटाई का वीडियो वायरल है। भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची फोर्स ने हालात पर काबू पाया है। गांव में फोर्स मुस्तैद है।
बदायूं जिले में दातागंज थाना बरेली जिले की सीमा से सटा हुआ है। इस थाना इलाके के शेरागांव में हमीद व गुट्टू के बीच जमीनी विवाद है।
गुरुवार दोपहर दोनों पक्ष विवादित जमीन पर कब्जा करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई और फायरिंग की गई। फायरिंग में इरशाद घायल हो गया।
इसकी जानकारी लोगों ने बरेली के फतेहगंज पूर्वी की पुलिस को दी। दो सिपाही मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि, इरशाद को सिपाहियों के सामने गोली मारी गई।
इससे भीड़ उग्र हो गई। भीड़ ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। डंडे से पिटाई की और पिस्टल छीन लिया। सिपाहियों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। और फोर्स के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। लेकिन भीड़ तब तक कई वाहनों को आग के हवाले कर चुकी थी। सूचना पाकर बरेली के एसपी ग्रामीण संसार सिंह भी मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि, इस प्रकरण में कोई सीमा विवाद नहीं है। बदायूं में केस दर्ज किया जा रहा है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More