मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

0
मुंबई। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद भी पार्टी में इस्तीफों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
मौजूदा प्रकरण में मुंबई कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा का नाम आया है। देवड़ा ने भी मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
इस्तीफा देने के साथ ही देवड़ा ने महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी का जिक्र करते हुए तीन सदस्यीय पैनल का गठन करने का भी सुझाव दिया है।
हालांकि पार्टी के सूत्रों की माने तो उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में लाया जा सकता है और कोई बड़ा पद भी दिया जा सकता है।
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के पहले ही उन्हें मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। चुनाव से ऐन पहले संजय निरुपम को हटा कर देवड़ा को ये पद दिया गया था।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More