आगरा: आरोपियों ने स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य की हत्याकर लाश को विद्यालय में ही गाड़ दिया था

0
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक निजी स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य की हत्याकर आरोपियों ने
दोनों के शव स्कूल परिसर में गाड़ दिए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर
रविवार को स्कूल परिसर से दोनों के शव बरामद किए। घटना ताजगंज इलाके के कौलक्खा की है।

स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य

पुलिस ने बताया कि कौलक्खा में डॉ. बीआर आंबेडकर पब्लिक स्कूल है।
इसका संचालन सुरेंद्र कुमार लवानिया करते थे।
उन्होंने इस स्कूल को धीरज नाम के युवक को किराये पर दे रखा था।
इसके किराये को लेकर लवानिया का धीरज से विवाद चल रहा था।
वहीं, सुरेंद्र के साथी विजय कुमार झा थे।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को धीरज का फोन आने के बाद सुरेंद्र कुमार और विजय कुमार घर से निकले थे।
इसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने दोनों की तलाश की। लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो
शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने धीरज पर शक जताया।
इसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
शनिवार की रात पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पांच लाख रुपए के लेनदेन के विवाद में स्कूल संचालक और
प्रधानाचार्य की गला दबाकर हत्या की थी। दोनों के शव स्कूल परिसर में ही गाड़ दिए थे।
प्रकरण में तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More