कानपुर: ईंट से कुचलकर महिला की कर दी हत्या

0
कानपुर। अनवरगंज थाना इलाके में एक महिला की उसके बेटे और पति ने सोमवार रात ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। दरअसल, मृतका का उसके पति से विवाद चल रहा था,
जिसके चलते वह मायके में रह रही थी। मृतका के भाई ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रहीहै।
अनवरगंज थाना क्षेत्र स्थित गुरबतउल्ला पार्क के पास रहने वाली शैला परवीन (38) अपनी मां नफीसा बाजी के साथ रहती थी।
शैला परवीन की शादी डिप्टी पड़ाव निवासी शाकिर से हुई थी। लेकिन पारिवारिक विवाद की वजह से शैला पति शाकिर से अलग मायके में रह रही थी।
जबकि, उसके दोनों बेटे पिता के साथ रह रहे थे। बताया जाता है किशैला के चरित्र को लेकर उसके बेटे औरपति नाराज रहते थे।
मृतका के भाई तारिक शादाब के मुताबिक, बहन की हत्या उसके बड़े बेटे व पति शाकिर ने की है।
उसने बताया कि, जब शैला ससुराल में रहती थी तो उसे प्रताड़ित किया जाता था।
उसके साथ मारपीट की जाती थी। शाकिर की हरकतों की वजह से जब वो अलग रहने लगी तो
इसके बाद भी उसका जीना मुश्किल कर रखा था।
बताया कि शैला सोमवार की रात अपने कमरे में सो रही थी। तभी शाकिर और
उसका बड़ा बेटा जबरन कमरे में घुस गए और उसकी हत्या कर दी।
जब वो हत्या करके भाग रहे थे तो मोहल्ले के लोगों ने उन्हें भागते हुए देखा है।
एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि तारिक शादाब ने अनवरगंज थाने में तहरीर दी है।
मुकदमा दर्ज कर मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More