पटना: प्रशांत किशोर की मौजूदगी में चल रही JDU कार्यकारिणी की बैठक

0
पटना। बिहार की राजधानी पटना में जनता दल (यूनाइटेड) कार्यकारिणी की बैठक चल रही है।
इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत किशोर भी मौजूद हैं।
साथ ही वशिष्ठ नारायण सिंह और केसी त्यागी जैसे कद्दावर नेता भी उपस्थित हैं।

JDU कार्यकारिणी

जदयू की कार्यकारिणी बैठक में प्रशांत किशोर की मौजूदगी बेहद खास मानी जा रही है।
प्रशांत बैठक में उन अफवाहों के बीच शामिल हुए हैं जिनमें कहा जा रहा था कि वो जदयू छोड़ सकते हैं।
दरअसल, प्रशांत किशोर ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और
तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।
किशोर पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ राज्य सचिवालय गए।
उनकी मुख्यमंत्री के साथ बैठक करीब 90 मिनट तक चली थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जदयू इस बैठक में अपना आगे का रोडमैप जारी कर सकती है।
जदयू में 3 साल के लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी सदस्यता मिलती है।
आज की बैठक में अगले तीन साल के लिए सदस्यता दिलाई जाने वाली है।
बिहार प्रदेश जेडीयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी के विधायकों, सांसदों, पार्षदों और
पार्टी अधिकारियों को निर्देश दिया था कि 8 जून से ये प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में कहीं कोई मतभेद नहीं है।
उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।
उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के विषय में कहा कि वह खुद बताएंगे कि वह आगे क्या करेंगे।
इससे पहले पटना में जद (यू) के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री ने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की।
इसके बाद बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशांत किशोर का एक संगठन है, जो
विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति बनाने का काम करता है।
उन्होंने कहा, “उनका अपना संगठन है. वह कल (रविवार) की बैठक में आएंगे।
वह (प्रशांत किशोर) खुद बताएंगे कि उनकी क्या मंशा है।
इससे पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है कि वह संगठन को लेकर किससे मिलते हैं।”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर से मुलाकात के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,
“कोई पार्टी में रह के पार्टी के खिलाफ काम नहीं कर सकता।
अब वह बंगाल में क्या करेंगे, वह खुद बताएंगे। खुद ही सोच लेंगे, निर्णय लेंगे।

TMC के गुंडों ने हमारे 4 कार्यकर्ताओं को मारा: मुकुल रॉय

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More