प्रियंका गांधी ने पेपर लीक प्रकरण में कहा- योगी सरकार डिफाल्टर और कमीशनखोरों का हित देखने में मस्त है

0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर जारी आंदोलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कूद पड़ी हैं।
प्रियंका ने पेपर लीक मामले को उठाते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने टि्वट कर कहा है कि,
लोक सेवा आयोग के कुछ अधिकारियों ने डिफाल्टर से सांठगांठ करके पूरी परीक्षा को कमीशनखोरी-घूसखोरी की भेंट चढ़ा दिया है।
लेकिन, यूपी की सरकार डिफाल्टर और कमीशनखोरों का हित देखने में मस्त है।
प्रियंका इसी हफ्ते आंदोलित प्रतियोगी छात्र-छात्राओं से मुलाकात के लिए प्रयागराज आ सकती हैं।
शनिवार को प्रतियोगी छात्रों ने आयोग के बाहर भीख मांगकर प्रदर्शन किया।
29 जुलाई 2018 को बनारस में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के हिंदी और
सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट हुआ था। इस प्रकरण में क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को आयोग की परीक्षा नियंत्रक,
सचिव अंजू लता कटियार को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पहले से गिरफ्तार कोलकाता निवासी अशोक देव चौधरी से मिली जानकारी के आधार पर की गई है।
27 मई को प्रिंटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इस प्रकरण में अब तक अंजू सहित नौ के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।
शुक्रवार को इस प्रकरण को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने प्रयागराज में जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली थी।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने बताया कि, हार के कारणों की समीक्षा के लिए प्रियंका गांधी का सात या आठ जून को प्रयागराज दौरा तय किया जा रहा है।
इस दौरान वह आनंद भवन में हार के कारणों की समीक्षा के बाद आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर सकती हैं।
प्रियंका के प्रयागराज आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने वाराणसी से अपना प्रचार शुरू किया था।
वो नाव के जरिए प्रयागराज पहुंची थीं। जहां उन्होंने यूपीपीएससी के प्रतियोगी छात्रों से मुलाकात की थी।
शनिवार को प्रतियोगी छात्रों ने आयोग के बाहर भीख मांग कर अपना विरोध जताया। छात्रों ने कहा कि,
हम गरीब किसानों के बेटे ढाई लाख रूपए देखकर नौकरी नहीं ले सकते हैं।
इसलिए हम सड़कों पर भीख मांग कर पैसे खर्चा करेंगे और आयोग के उच्चाधिकारियों को देंगे ताकि
उन्हें नौकरी दे सकें। वहीं, आयोग के समर्थन में कर्मचारी संघ उतर आया है।
इस पर छात्रों ने कहा कि, अधिकारियों की पैरवी कर आयोग में और उसके कर्मचारियों ने जो कृत्य किया है,
उस कृत्य के लिए प्रतियोगी छात्र संघ कभी भी आयोग के कर्मचारियों को माफ नहीं करेगा और
अंजू कटिहार जैसे अधिकारियों का समर्थन करना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More