PM मोदी की नई कैबिनेट में भी ‘नंबर 2’ हो सकते हैं अमित शाह

0
राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अब मोदी सरकार में नंबर दो की हैसियत से गृह मंत्री हो सकते हैं, जबकि
मोदी सरकार के मौजूदा गृह मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री हो सकते हैं।
हालांकि, इस कवायद में भाजपा के सामने नए पार्टी अध्यक्ष को लेकर एक नई चुनौती सामने आ सकती है।
अमित शाह का विकल्प ढूंढ़ना बड़ी चुनौती होगी।
शाह ने अपने कार्यकाल में पार्टी को नई मजबूती दी है और बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत किया है।
चर्चा इस बात की हो रही है कि कई मौजूदा मंत्री स्वास्थ्य कारणों या अधिक उम्र होने की वजह से मंत्रिमंडल से दूर रह सकते हैं। इनमें सबसे पहला नाम वित्त मंत्री अरुण जेटली का है।
इसी साल के शुरुआत में जेटली इलाज के लिए विदेश गए थे।
उनकी गैर मौजूदगी में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस साल का बजट पेश किया था।
अब उम्मीद की जा रही है कि जेटली की जगह गोयल देश के अगले वित्त मंत्री हो सकते हैं।
स्वास्थ्य कारणों से कैबिनेट से दूर रहने वालों में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भी चर्चा है। उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा है।
अगर वो फिर से मोदी मंत्रिमंडल में शामिल की जाती हैं तो उन्हें किसी सदन का सदस्य बनना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में ज्यादा संभावना है कि
वो राज्य सभा जा सकती हैं। कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, उमा भारती भी मंत्रिमंडल से बाहर हो सकती हैं।
घटक दलों की तरफ से रामविलास पासवान स्वास्थ्य कारणों से मंत्रिमंडल से बाहर रह सकते हैं।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी चुनाव हार गए हैं, उनका टिकट कट सकता है।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी चुनाव हार गए हैं। लिहाजा, उन्हें भी कैबिनेट से बाहर रहना पड़ सकता है।
पर्यटन मंत्री अल्फोंस कनंथनम भी मंत्रिमंडल से बाहर रह सकते हैं। वो भी चुनाव हार गए हैं।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पी राधाकृष्णन भी चुनाव हार गए हैं। उनका भी मंत्रिपरिषद से हटना तय माना जा रहा है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More