सट्टा बाजार और सेंसेक्स बढ़ाने के लिए दिखाए गए एग्जिट पोल: राजबब्बर

0
आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने मंगलवार रात मंडी समिति का दौरा किया। इसके अलावा गठबंधन उम्मीदवार मनोज सोनी भी मंडी समिति पहुंचे थे।
राजबब्बर ने एग्जिट पोल पर कहा किजो लोग एग्जिट पोल में आगे दिखाए जा रहे हैं, वह मतगणना के दिन एग्जिट हो जाएंगे। राजब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि
यह सब सट्टा बाजार और सेंसेक्स को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। वहीं, मनोज सोनी ने कहा कि भाजपा को पता चल चुका है कि
वह जीतने वाली नहीं है। बुरी तरह परास्त हो रही है। उत्तर प्रदेश में गठबंधन की 70 सीट आएंगी। भाजपा को मात्र 10 सीटें मुश्किल से मिल रही हैं।
मनोज सोनी ने कहा कि भाजपा की सरकार केवल देश में 3 दिन की रह गई है। इसलिए वह लोग बेईमानी पर उतर आए हैं। भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सभी पार्टियां एकजुट होकर इस बेईमानी को रोकने में लगी हुई हैं। कहा कि यहां पर ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक है और जनता भी जागरूक है इस तरह की कोई बेईमानी यहां होना मुश्किल है।
एडीएम सिटी केपी सिंह ने कहा किमंडी समिति में होने वाली मतगणना के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। मतगणना के लिए जहां बड़ी संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं मंडी परिसर की सुरक्षा भी बड़े व्यापक स्तर पर रहेगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More