कुशीनगर: प्रियंका ने दिव्यांग को मंच पर बैठाकर खिंचवाई सेल्फी

0
कुशीनगर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में रोड शो और सभाएं की। इस दौरान एक सभा में प्रियंका ने भीड़ में खड़े दिव्यांग युवक को मंच बुला लिया। उन्होंने युवक को अपने बगल की कुर्सी पर बैठाया और उसके साथ सेल्फी ली।

प्रियंका ने दिव्यांग को

दिव्यांग युवक का नाम बबलू शर्मा है। खुद को प्रियंका गांधी के बगल में पाकर बबलू काफी खुश नजर आए। उन्होंने प्रियंका के साथ मंच पर सेल्फी ली। प्रियंका ने कुशीनगर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रत्याशी आरपीएन सिंह के समर्थन में वोट मांगा। सिंह राहुल के करीबी माने जाते हैं। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने यहां से जीत दर्ज की थी।
कुशीनगर से पहले प्रियंका ने मिर्जापुर में रोड शो किया। वहां कांग्रेस ने ललितेश त्रिपाठी के लिए भी रोड शो किया। मिर्जापुर में ललितेश का सीधा मुकाबला गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद और एनडीए प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More