इतना बड़ा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा: प्रियंका गांधी

0
प्रतापगढ़/जौनपुर। प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतापगढ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर वार किया है। उन्होंने कहा कि इनसे बड़ा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनैतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है। टीवी पर दिखाने से नहीं आती है।

coward and weak Prime Minister

राजनैतिक शक्ति वो होती है, जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है। जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति हो। लेकिन, ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपका जवाब देना नहीं जानते।
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को उत्तरप्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रतापगढ़ के अलावा जौनपुर में भी सभा करेंगी। इसके अलावा, सुल्तानपुर में चाची मेनका गांधी के खिलाफ सियासी रोड शो कर ताकत दिखाएंगी। यहां शाम को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मेनका के पक्ष में खुर्शीद क्लब, सिविल लाइन में चुनावी सभा करेंगे।
प्रियंका गांधी ने पहली सभा प्रतापगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी रत्ना सिंह के समर्थन में प्लाजा पैलेस में की। दोपहर बाद वे जौनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत मिश्रा के पक्ष में बदलापुर में सभा करेंगी। इसके बाद प्रियंका सुल्तानपुर पहुंचेंगी। यहां पार्टी उम्मीदवार डॉक्टर संजय सिंह के पक्ष में रोड शो करेंगी।
उत्तरप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तीन रैलियां हैं। मोदी पश्चिम बंगाल में दो सभाएं करने के बाद आजमगढ़ पहुंचेंगे। यहां से जौनपुर और प्रयागराज में भी रैलियाें को संबोधित करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के बलरामपुर, डुमरियागंज क्षेत्र के सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर के खलीलाबाद, शाम को सुल्तानपुर और देर शाम को वाराणसी पहुंचकर गढ़वा आश्रम में संतों से भेंट करेंगे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More