एडीजी व पीएसी ने लिया राष्ट्रीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा

राष्ट्रीय जजमेंट हिंदी दैनिक समाचार पत्र

लखनऊ। द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2025-26 के अंतर्गत 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह की तैयारियों का सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार ने विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीजी पीएसी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, बड़ा खाना, मंच व्यवस्था, बैठने की सुविधा, आतिथ्य सत्कार, सुरक्षा प्रबंध, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य व्य

वस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों और अतिथियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे आयोजन की गरिमा बनी रहे और प्रतिभागियों को सकारात्मक अनुभव प्राप्त हो।
डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं पुलिस बलों के बीच खेल भावना को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी समन्वय, अनुशासन और शारीरिक दक्षता को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न राज्यों एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बीच भाईचारे और एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैंइसके बाद उन्होंने बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों और अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने-अपने राज्य एवं बल का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया। एडीजी पीएसी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, प्रतिबद्धता और उत्साह की सराहना करते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
भ्रमण के दौरान उन्होंने चल रहे मैचों, चिकित्सीय सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन समिति को निर्देशित किया कि सभी प्रतिभागियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक लखनऊ अनुभाग श्री किरीट राठौर, 35वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक श्री अमित कुमार सहित आयोजन समिति से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More