पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता की तैयारियों का एडीजी पीएसी ने किया निरीक्षण

लखनऊ। एडीजी पीएसी डा. रामकृष्ण स्वर्णकार द्वारा अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता 2025-26 की तैयारियों के दृष्टिगत बीबीडी बैडमिंटन अकादमी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के बैडमिंटन कोर्ट का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी। शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

एडीजी पीएसी द्वारा उद्घाटन समारोह में बैंड वादन, विभिन्न प्रदेशों से प्रतिभाग करने वाली टीमों के निर्धारित स्थानों पर सुव्यवस्थित रूप से खड़े होने की रूपरेखा, खिलाड़ियों एवं अतिथियों के स्वागत प्रबंधन तथा पुलिस मॉडल स्कूल गोमतीनगर, लखनऊ के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया।

ADG PAC inspected the preparations for the Police Badminton Cluster Competition.

इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतियोगिता से जुड़ी समस्त व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से पूर्ण की जाएं, जिससे आयोजन का सफल एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान डा० प्रीतिंदर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन/सचिव उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, किरीट राठौड़, पुलिस उपमहानिरीक्षक लखनऊ अनुभाग, विद्या सागर मिश्र, सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More