राष्ट्रीय जजमेंट
ग्वालियर/नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सत्तत प्रयासों से ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से ग्वालियर–दिल्ली–बेंगलुरु तथा बेंगलुरु–दिल्ली–ग्वालियर हवाई सेवा शीघ्र प्रारम्भ होने जा रही है। इस नई सेवा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सिंधिया ने कहा कि इससे ग्वालियर एवं ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी तथा यात्रियों को प्रमुख शहरों से बेहतर एवं तेज़ आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।
यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती है
जानकारी के अनुसार, अकासा एयर द्वारा इस रूट पर नई उड़ानें शुरू की जाएंगी। वर्तमान में ग्वालियर से इंडिगो की उड़ानें सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) संचालित होती हैं, जबकि प्रस्तावित अकासा एयर की नई उड़ानों (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) के साथ अब सप्ताह में छह दिन हवाई सेवा उपलब्ध हो सकेगी। इस सेवा को शुरू कराने के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा निरंतर प्रयास किए गए और एयरलाइन अधिकारियों के साथ कई दौर की चर्चाओं के बाद यह संभव हो सका। बेंगलुरु जैसे प्रमुख आईटी एवं स्टार्टअप हब से ग्वालियर का सीधा जुड़ना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Comments are closed.