बेसिल और बीएसएनएल के बीच समझौता: असम एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र-1 में भारतनेट फेज-III परियोजना को मिलेगा नया बल

राष्ट्रीय जजमेंट

नई दिल्ली: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने 15/04/2026 को असम एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र-1 में भारतनेट फेज-III परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत बेसिल स्वतंत्र अभियंता (Independent Engineer) के रूप में कार्य करेगा।

समझौते के अंतर्गत, बेसिल परियोजना के समग्र क्रियान्वयन की निगरानी करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि सभी तकनीकी एवं गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। इसके साथ ही, परियोजना के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह पहल भारतनेट परियोजना के माध्यम से देश के दूर-दराज़ इलाकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More