सुल्तानपुर: अखिलेश ने कहा- हम टोटी ले गए, सरकार बनी तो चिलम निकलवाएंगे

0
सुल्तानपुर। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि, हमें कहते हैं कि हम मुख्यमंत्री आवास से टोंटी ले गए, सरकार हमारी बन गयी तो वहां से चिलम निकलवाएंगे।
ये वो लोग हैं जो निराश हैं, जनता ने हरा दिया है। कहा कि पहले चाय बेचने वाला बनकर आए थे, अब चौकीदार बनके आए हैं। इनकी चौकी छिनेगी कि नहीं छिनेगी? चुनाव बात तय होगा कि कौन प्रधानमंत्री बने और किसकी सरकार बनेगी।
मोदी-योगी पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि, 180 डिग्री वाले पीएम हैं तो लखनऊ में 180 डिग्री वाले चिलम वाले बाबा हैं। अखिलेश ने ये भी कहा कि पहले घर-घर में मोदी का नारा चलता था, आज वही लोग बेरोजगार होकर घर बैठे हैं। सूबे के मुख्यमंत्री के विकास पर हमलावर होते हुए अखिलेश ने कहा कोई नई सड़क, कोई नया स्कूल कोई एक्स्ट्रा मेगावाट बिजली नहीं बनाई।
बढ़े बिल बाबा मुख्यमंत्री भिजवा रहे हैं। कहीं फूल बना होगा उसे इन्होंने रंग दिया। हमनें सड़क पर सुखोई, मिराज उतारकर दिखाया। सुल्तानपुर से लखनऊ डेढ़ घंटे लगता है, हमारी रोड बनेगी तो 45 मिनट लगेगा।
अखिलेश ने कहा कि, गठबंधन को सांप छछुंदर कहने वाले कह रहे कि, संविधान न होता तो भैंस चराते होते। ऐसी सोंच ये लोग रखते हैं। अपने गठबंधन पर सफाई पेश करते हुए उन्होंने कहा लोकतंत्र को बचाने के लिए गठबंधन किया। मान्यवर कांशीराम और आदरणीय मुलायम सिंह ने गठबंधन किया।
आज वही गठबंधन हुआ है। कोई नही जानता था गठबंधन होंगे, बधाई देता हूं मायावती को। गोरखपुर, कैराना और फूलपुर हम जीते हैं। उन्होंने कहा हम हर चरण में जीत रहे और यह चरण भी जीतेंगे।

यह भी पढ़ें: कानपुर: छह साल की बच्ची को पड़ोस के युवक ने अगवा कर किया रेप, गिरफ्तार,

अखिलेश ने कहा हमारी सरकार बनी तो 500 के बजाय 3000 रुपये महीने माताओं-बहनों को पेंशन दी जाएगी। मेरिट वाली पुलिस भर्ती इसलिए कि थी कि डंडा लेने के लिए दो परीक्षा होती थी। हमने दौड़ लगवाकर सीधी भर्ती प्रक्रिया करवाई। अंत में उन्होंने कहा जो सपना भीमराव अम्बेडकर और जो सपना लोहिया ने देखा था वही साकार होगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More