हम अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे: अखिलेश यादव

0
अयोध्या/बाराबंकी। रामनगरी के गुलाबबाड़ी मैदान में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपने 2014 के वादों को भूल गई है। अच्छे दिन भूल गए। 2 करोड़ नौकरी देने वाली बात भूल गए हैं। किसानों की दोगुनी आय करना भूल गए हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अब लोहिया व अंबेडकर का नाम पहले ले रहे हैं, राम का नाम बाद में। यह केवल गठबंधन की बढती ताकत का असर है। लेकिन सचेत रहने की जरूरत है। भाजपा झूठ व धोखे की राजनीति कर रही है। गठबंधन सत्ता में आया तो अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे।
अखिलेश ने कहा कि, जनता को चाय का स्वाद नहीं अच्छा नही लगा। जनता को चौकीदार भी नया चाहिए। कहा कि, यदि भाजपा को प्रदेश में 70 सीट नहीं मिलती तो दिल्ली में सरकार नहीं बनती।
भाजपा की राजनीति हमेशा नफरत से शुरू होती है। धर्म और जाति में दूरियां फैलाते हैं भाजपा वाले। प्रधानमंत्री और भाजपा वाले जानबूझ कर आतंकवाद पर बात कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा भारत को अगर मजबूत होना है तो चीन का भी मुकाबला करना होगा। पाकिस्तान का डर दिखाकर चीन को दबाया नही जा सकता।
अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस का स्टेटमेंट अच्छा लगा है। कांग्रेस ने कहा कि, जानबूझकर उन्होंने कमजोर उम्मीदवार खड़ा किया है। हम कहते हैं कि, फैजाबाद में भी कांग्रेस ने कमजोर प्रत्याशी खड़ा किया है। इससे पहले अखिलेश यादव ने बाराबंकी में जनसभा की और भाजपा को आड़े हाथों लिया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More