‘तू भी मुसलमान-मैं भी मुसलमान… तुझे मेरे कमरे पर आकर सोना पड़ेगा’; रेप पीड़िता की फरियाद सुनने के बजाए हेड कॉन्सटेबल इमरान खान ने कर दी घटिया डिमां

‘तू भी मुसलमान-मैं भी मुसलमान… तुझे मेरे कमरे पर आकर सोना पड़ेगा’; रेप पीड़िता की फरियाद सुनने के बजाए हेड कॉन्सटेबल इमरान खान ने कर दी घटिया डिमां

प्रदेश के हरिगढ़ में एक मुसलमान सिपाही द्वारा रेप पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का घिनौना मामला प्रकाश में आया है। जहां पटवारी चौकी में तैनात हेड कॉन्सटेबल इमरान खान ने एक मुस्लिम रेप पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करने के बदले न्यूड तस्वीरें मांगी और शारीरिक संबंध बनाने को भी कहा।
पीड़िता ने बुधवार (18 मार्च, 2026) को बातचीत की रिकॉर्डिंग के साथ मामले की शिकायत एसएसपी नीरज कुमार जादौन से की, जिसके बाद अगले ही दिन आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

मामला हरिगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि जमालपुर निवासी पीड़िता के साथ जीशान नामक युवक ने निकाह करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। जिसकी शिकायत पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। मामले की जांच की जिम्मेदारी पटवारी नगला चौकी पर तैनात आरोपी सिपाही इमरान खान को मिली थी।

आरोपी ने पीड़िता को पूछताछ के लिए पहले थाने बुलाया और फिर घर जाकर वाट्सएप कॉल करने की बात कही। जब पीड़िता ने आरक्षी को फोन किया तब वो उससे अश्लील बातें करने लगा। आरोपी ने पीड़िता से उसकी नंगी तस्वीरों की मांग की। यह सुनते ही पीड़िता ने आपत्ति जताते हुए फोन काट दिया।

अगले दिन फिर ने इमरान खान ने पीड़िता को कॉल किया और ईद पर कपड़े दिलाने के बहाने होटल चलने का दबाव बनाया। आरोपी दरिंदे ने साफ तौर पर कहा “तू भी मुसलमान है, मैं भी मुसलमान हूं, तुझे मेरे कमरे पर आकर सोना पड़ेगा, तभी तेरे केस में कार्रवाई होगी” उसने कहा कि जब वो होटल में उससे मिलने आएगी तभी वो आरोपी को जेल भेजेगा नही तो पीड़िता के खिलाफ ही कार्रवाई करेगा। साथ ही पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने ये बातें किसी को बताई तो वह आत्महत्या कर लेगा।

पीड़ित महिला ने सिपाही इमरान खान की इन अश्लील बातों को रिकॉर्ड कर लिया और खुद एसएसपी से मामले की शिकायत की। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को निलंबित कर उसके खिलाफ डिपार्टमेंटल इनक्वायरी भी बिठाई गई है। वहीं आरोपी इमरान ने अपने उपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।

एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी कॉन्सटेबल के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। इसमें जो भी बातें सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह 2006 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More