अधिकारियों पर सामाजिक विद्वेष फैलाने का आरोप

राष्ट्रीय जजमेंट

उन्होंने ब्यूरोक्रेसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सिस्टम में कई ऐसे अधिकारी और कर्मचारी बैठे हैं जो ऊपर से तो ‘कमल’ (भाजपा) ओढ़े हुए हैं, लेकिन अंदर से वे ‘हाथी, साइकिल और पंजा’ (बसपा, सपा और कांग्रेस) की मानसिकता वाले हैं.

अधिकारियों पर सामाजिक विद्वेष फैलाने का आरोप

रविवार (15 मार्च) को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए डॉ. निषाद ने सख्त लहजे में कहा कि ऐसे अधिकारी जानबूझकर ऐसे सवाल सेट करते हैं जिससे समाज में विद्वेष फैले. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि ऐसी मानसिकता वाले अधिकारियों को ‘फिल्टर’ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. मंत्री ने स्पष्ट किया कि हर जाति का अपना गौरवशाली इतिहास है और किसी भी जाति को इंगित कर उसके सम्मान को ठेस पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है.

‘सीट नहीं, जीत मायने रखती है’

आगामी चुनावों में निषाद पार्टी की दावेदारी पर स्थिति स्पष्ट करते हुए डॉ. संजय निषाद ने कहा कि उनका गठबंधन एनडीए के साथ बेहद मजबूत है. उन्होंने पिछले चुनावों का हवाला देते हुए कहा, “हमने पिछले चुनाव में 11 हारी हुई सीटें ली थीं, जिनमें से 9 पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की.” उन्होंने भाजपा से निषाद बाहुल्य सीटें देने की अपील की, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि राजनीति में ज्यादा सीटें लेकर विपक्ष में बैठने से कहीं बेहतर है कि कम सीटें लेकर सरकार का हिस्सा बनें और समाज को सुरक्षा व सम्मान दिलाएं.

विपक्ष पर तंज, एनडीए की तारीफ

कैबिनेट मंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर भी तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष अब केवल पोस्टर और बयानों तक सिमट गया है. सपा और बसपा को जनता को यह बताना चाहिए कि जब वे सत्ता में थे, तब उन्होंने पिछड़ों और दलितों के लिए कितने कानून बनाए. इसके विपरीत, उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर सशक्त हो रहा है और विश्व गुरु बनने की राह पर है.

22 मार्च को गोरखपुर में शक्ति प्रदर्शन

पार्टी के विस्तार और भविष्य की रूपरेखा पर बात करते हुए डॉ. निषाद ने ऐलान किया कि आगामी 22 मार्च को गोरखपुर में निषाद पार्टी का भव्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से पार्टी कार्यकर्ता और समाज के प्रबुद्ध लोग जुटेंगे. इसके जरिए पार्टी अपने अब तक के संघर्ष, समाज के विकास और वंचितों को उनके हक दिलाने के संकल्प को और धार देगी.

प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। अकराबाद थाना क्षेत्र के नगला पूसा गांव में एक युवती की नग्न अवस्था में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
हत्या की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवती के मुंह में कपड़े ठूंसे हुए थे। इस खौफनाक वारदात के कुछ ही देर बाद आरोपी प्रेमी शशि कपूर का शव भी रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस के मुताबिक, यह मामला प्रेम प्रसंग में हत्या के बाद आत्महत्या का है।

शादी कहीं और तय होना बनी कत्ल की वजह?

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक युवती और शशि कपूर के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। हालांकि, हाल ही में दोनों की शादियां अलग-अलग जगहों पर तय हो गई थीं। शशि कपूर इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहा था कि उसकी प्रेमिका किसी और की हो जाए। इसी सनक और शादी टूटने के डर ने उसे कातिल बना दिया। उसने अपनी प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए मौत का खौफनाक जाल बुना।

मौत से पहले भाई को फोन और 12 सेकंड का सुसाइड वीडियो

घटना को अंजाम देने के बाद शशि कपूर ने अपनी जान देने से पहले युवती के भाई को फोन किया था। उसने फोन पर सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि “उसने लड़की के साथ कांड कर दिया है।” इसके साथ ही उसने 12 सेकंड का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें वह सिर्फ “द एंड” कहता नजर आ रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया और पुलिस की जांच का मुख्य हिस्सा बन गया है। इस ‘द एंड’ मैसेज के साथ ही उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर ली।

दरिंदगी की सारी हदें पार, नग्न हालत में मिला शव

नगला पूसा गांव में युवती का शव जिस हालत में मिला, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। शव के मुंह में अंडरगारमेंट्स ठूंसे गए थे ताकि वह चिल्ला न सके। फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। डीएसपी कमलेश कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में शशि कपूर के साथ कोई और भी शामिल था या उसने अकेले ही इस दरिंदगी को अंजाम दिया।

गांव में तनाव, पुलिस का सख्त पहरा

इस दोहरी मौत के बाद गांव में भारी आक्रोश और तनाव की स्थिति है। एक तरफ युवती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दूसरी तरफ प्रेमी के आत्मघाती कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कत्ल और खुदकुशी के सही समय और तरीके का खुलासा हो सकेगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More