शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गो रक्षा धर्मयुद्ध का किया शंखनाद, योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना

लखनऊ: लखनऊ में बुधवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गो रक्षा के लिए शंखनाद किया. यह कार्यक्रम कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. शंकराचार्य ने इसे ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ का मुख्य आयोजन बताया, जिसमें गो माता को राष्ट्रमाता या राज्य माता का दर्जा देने की मांग पर जोर दिया जा रहा है.
कम भीड़ को लेकर शंकराचार्य ने दिया ये बयान
कम भीड़ को लेकर शंकराचार्य ने कहा कि ज्यादा भीड़ कहां होती है दूध की दुकान में होती है या शराब की दुकान में. यहां कम भीड़ का मतलब है कि यह शुद्ध दूध की दुकान है. शंकराचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पूरा बल लगा देने के बाद का शंखनाद है. काशी के मठ में रोकने की योजना थी, फिर रास्ता में रोकने को कहा था. वह नहीं हो पाया. फिर शर्तों का कागज पकड़ाया गया. हमने कहा कि कोई शर्त नहीं होती प्यार में, उन्होंने प्रमाण दे दिया कि उनके मन में हमारे लिए कोई प्रेम नहीं. हमारे लिए अब युद्ध लड़ना आसान हो गया, उन्होंने 26 शर्त लगा दी.

मात्र 24 घंटे पहले अनुमति दी, फिर रात में नोटिस दिया गया, हमने रिसीव किया गया, बैक डेट में नोटिस दिया गया, कैसे फंसा दें सच्चे हिंदुओं को फंसा दें. 4 लाख 25 हजार रुपए ग्राउंड का जमा करवाया और आज दोपहर में बैक डेट में अनुमति दी गई. गुब्बारे से मारे तो चोट लगेगी या छोटी सी हथौड़ी से. उनको चोट हथौड़ी की लगेगी, वे बचेंगे नहीं, भीड़ किराए पर आती है. बस, ट्रक लगाने पड़ती है, कपड़े रुपए और खाना मिलता है.
समाजवादी पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव लड़ चुकी पूजा शुक्ला भी शंकराचार्य के समर्थन में पहुंची
लखनऊ उत्तर क्षेत्र से 2022 में समाजवादी पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव लड़ चुकी पूजा शुक्ला भी शंकराचार्य के समर्थन में पहुंची है. पूजा शुक्ला ने कहा कि समाजवादी पार्टी का संकल्प है कि गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए. उन्होंने कहा कि कहीं भी ऐसा नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी गोरक्षा के लिए कुछ नहीं कर रही. हमने बचपन से गाय के लिए पहली रोटी बनाई गाय के प्रति आस्था राखी और हम आज भी वही कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी किसी भी हाल में भारतीय जनता पार्टी के पाले में नहीं खेल रही है. हम समाजवादी हैं लेकिन हम साथ-साथ सनातनी भी हैं.
यूजीसी कानून के विरोध में पीसीएस पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री भी शंकराचार्य के कार्यक्रम में
बातचीत में अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार सनातनी नहीं है. अगर यह सनातनी होते तो एससी एसटी एक्ट को सख्त करके सनातनियों को आपस में ना लड़ाते. यह सरकारी सनातन विरोधी हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अधिकार मंच बना लिया है. जो की सनातनियों के साथ खड़ी है और 70% सनातनी उनके साथ देंगे भविष्य में वह अपनी सरकार बनाएंगे. अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यूजीसी के कानून के खराब नियम अब कभी वापस लौटकर नहीं आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उनका दोनों को स्थगित कर दिया है और उनकी वापसी की अब कोई उम्मीद नहीं है.
शंकराचार्य के कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गो रक्षा शंखनाद कार्यक्रम के दौरान ईटीवी भारत से विशेष बातचीत में कहा है कि अगर कांग्रेस की सरकार आएगी तो गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा. अजय राय ने कहा कि मैं बचपन से एक गाय का दूध पीकर ही आज बड़ा हुआ हूं और गाय को अपनी माता मानता हूं इस कार्यक्रम में मैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की तरह नहीं एक गो रक्षक के तौर पर आया हूं. उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लगाकर सरकार ने ठीक नहीं किया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूरे राष्ट्र में गो रक्षा होनी चाहिए और गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए.
शंकराचार्य ने अनुयायियों से की ये अपील
अनुमति देर से मिलने के कारण शंकराचार्य ने अपील की है कि जो लोग लखनऊ नहीं पहुंच पाएंगे, वे अपने-अपने शहरों या गांवों में ही गो रक्षा के लिए शंखनाद करें. प्रशासन ने सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए 26 सख्त शर्तों के साथ अनुमति दी है.मुख्य शर्तें हैं- किसी भी धर्म, जाति या संप्रदाय के खिलाफ भड़काऊ भाषण नहीं होगा.राजनीतिक या धार्मिक व्यक्तियों पर विवाद फैलाने वाली बातें नहीं की जाएंगी. नाबालिग बच्चों से कोई विवादित नारे नहीं लगवाए जाएंगे. वाहनों की संख्या सीमित रहेगी, पार्किंग से यातायात प्रभावित नहीं होगा. केवल पारंपरिक ध्वज-दंड की इजाजत है, कोई हथियार या घातक वस्तु नहीं लाई जा सकेगी. ज्ञापन केवल अधिकृत अधिकारी को दिया जाएगा.यदि कोई नियम तोड़ा गया तो आयोजकों की पूरी जिम्मेदारी होगी और कानूनी कार्रवाई होगी

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More