रायबरेली पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद; मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम के लिए कही ऐसी बात

रायबरेली : गो प्रतिष्ठार्थ धर्मयुग शंखनाद यात्रा लेकर निकले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बीते शनिवार को रायबरेली पहुंचे. समाजसेवी यश पांडे के निवेदन पर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर स्थित धाम में रात्रि विश्राम किया. इसके बाद रविवार सुबह आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान किया. इस दौरान शंकराचार्य मीडिया से रूबरू हुए और यूपी के दोनों डिप्टी सीएम पर निशाना साधा.
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि भाजपा सत्ता में है. यदि वह सत्ता में रहकर कार्रवाई नहीं कर पाई तो वह खुद को हिन्दू रक्षक वाली पार्टी कैसे कह सकती है. 40 दिन की मोहलत 11 मार्च को समाप्त हो रही है. मामले का 11 मार्च को ही विश्लेषण होगा. योगी आदित्यनाथ यदि आपने आप को सनातनी हिन्दू सिद्ध नहीं कर पाए तो आगे धर्मयुद्ध होगा. शंकराचार्य ने कहा कि उनको यदि इस घटना से दर्द है तो क्यों नहीं बटुकों की चोटी खींचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं.
शंकराचार्य ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बटुकों के अपमान करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहींं हुई है. पिछली सरकार की तरह इस सरकार ने भी वोट लेकर गाय माता के लिए कुछ नहीं किया. देश की बहुसंख्यक जनता चाहती है कि गौ को माता का दर्जा दिया जाए और उसकी हत्या को अपराध माना जाए.

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गाय को संरक्षण देने के लिए लिया गया यह प्रण जब तक गाय को पशु सूची से हटाकर गो माता की श्रेणी मे नहीं लाया जाता. तब तक आंदोलन रुकेगा नहीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि 40 दिन के भीतर गौ माता को लेकर की जाने वाली घोषणाएं 11 मार्च को लखनऊ में की जाएंगी और वहीं यात्रा का समापन होगा.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More