अंशिका वर्मा-केके विश्नोई की प्रेम कहानी गोरखपुर से हुई थी शुरू, बाड़मेर में लेंगे सात फेरे

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और बरेली साउथ एसपी अंशिका वर्मा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। भले ही रिश्ता आज पक्का हुआ हो। शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहे हों, लेकिन कभी गोरखपुर के पुलिस विभाग में मोस्ट इलीजिबल बैचलर आईपीएस के बीच एक अलग ही क्रश चला था। इसकी चर्चा दबी जुबान से लोग करते थे, लेकिन अब उस पर मुहर लग गई है
गोरखपुर में तीन साल पहले एसपी सिटी पद पर रहे कृष्ण कुमार बिश्नोई और एएसपी अंशिका वर्मा के बीच प्रेम संबंधों की खूब चर्चा चली थी। अंशिका वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके एक्शन की भी खूब चर्चा होती है। वहीं, केके विश्नोई संभल के सिंघम के रूप में चर्चित हैं। अब दोनों पुलिस अधिकारियों की शादी राजस्थान के बाड़मेर में आगामी 27 मार्च को होने जा रही है
2023 में हुई थी पोस्टिंग
गोरखपुर में वर्ष 2023 में केके विश्नोई सिटी एसपी के पद पर तैनात किए गए थे। 2018 बैच के आईपीएस केके विश्नोई गोरखपुर में करीब 2 साल तक रहे। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर के कई केस को सफलतापूर्वक हैंडल किया था। उनकी तेज-तर्रार शैली की वजह से उन्हें सिंघम भी कहा जाता था। इसी दौरान 2021 बैच की आईपीएस रही अंशिका वर्मा को भी गोरखपुर में एएसपी के पद पर तैनाती मिली थी।
अंशिका वर्मा सुंदर होने के साथ भी सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। गोरखपुर में ही दोनों आईपीएस के बीच आकर्षण बढ़ा। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग आगे बढ़ा। यह अब विवाह के रूप में बदलने वाला है।

संभल में भी दिखाया दम
आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं। इस समय संभल जैसे संवेदनशील शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। संभल हिंसा के बाद उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को अपने कड़क अंदाज में संभाला।

वहीं, आईपीएस अंशिका वर्मा जो मूल रूप से प्रयागराज के सिविल लाइन की रहने वाली है। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर है। गोरखपुर के पुलिस महकमे में अब लोग उस समय को याद कर रहे हैं, जब दोनों अधिकारी यहां तैनात थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More