शादी से इंकार करने पर प्रेमी को जिंदा जलाया,तड़प तड़प कर तोड़ा दम, अब पुलिस पर लग रहे ये गंभीर आरोप

राष्ट्रीय जजमेंट

आगरा: शाहगंज थाना क्षेत्र में शादी से इनकार पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी ऑटो चालक पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी, जिससे ऑटो चालक 80 प्रतिशत झुलस गया. इसके बाद झुलसे ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई. ऑटो चालक की मौत से गुस्साए परिजनों ने गुरुवार को शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया. परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपियों से रुपए लेकर कार्रवाई नहीं की है. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज कर मामले की जांच में जुट गई है.

एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था. सभी आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, शाहगंज थाना के स्वरूप नगर निवासी 25 वर्षीय चांद एक ऑटो चालक है. करीब दो साल पहले चांद की मुलाकात आजमपाड़ा रोड पर प्रेमिका शबनम से हुई थी. शमनम शादीशुदा थी. उसके पति की मौत हो चुकी है.
गुरुवार की देर रात चांद सवारी उतारकर ऑटो से घर आ रहा था. इस दौरान रास्ते में प्रेमिका शबनम, उसकी मां, भाई और एक अन्य व्यक्ति ने उसे रोक लिया. शबनम से शादी को लेकर चांद की कहासुनी हो गई. इसके बाद आरोपियों ने चांद पर पेट्रोल डालकर आग लगा, जिससे वह इधर-उधर भागा तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चांद को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चांद करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया था.

ऑटो से जबरन खींचकर लगाई आग: मृतक चांद के भाई शबीर ने पुलिस को बताया कि भाई का दो साल से शबनम से अफेयर चल रहा था. मथुरा निवासी शबनम उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन चांद तैयार नहीं था. जिससे शबनम और उसके परिजन नाराज थे. 26 फरवरी की देर रात चांद ऑटो से लौट रहा था तो शबनम, उसका देवर अली और उसकी मां ने उसे रोका. रास्ते में ही चांद की शबनम और उसके परिजन के बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद आरोपियों ने ऑटो से जबरन चांद को बाहर खींच कर उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर चांद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी था.

एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More