यादव जी की लव स्टोरीश् पर थम नहीं रहा विवाद; संभल में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर पर fir

राष्ट्रीय जजमेंट

संभलर फिल्म ष्यादव जी की लव स्टोरीष् को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म ष्घूसखोर पंडतष् को लेकर विवाद अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुई थी कि अब इस नई फिल्म ने एक और बवाल खड़ा कर दिया है. यादव समाज के लोगों ने फिल्म में आपत्तिजनक दृश्य दिखाए जाने का आरोप लगाया है और कहा है कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं.
यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है. फिल्म की कहानी यादव समाज की लड़की और एक अन्य धर्म के लड़के की काल्पनिक प्रेम कहानी पर आधारित है. आरोप है कि फिल्म की कहानी में समाज की आस्था, संस्कृति और इतिहास को गलत रूप में दिखाया गया है. जिसको लेकर यादव समाज में भारी आक्रोश है.

इस संबंध में संभल जिले के थाना धनारी क्षेत्र के ग्राम भकरौली निवासी अरविंद कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में फिल्म के निर्माता संदीप तोमर, निर्देशक अंकित भड़ाना और कलाकार प्रगति तिवारी व विशाल मोहन को नामजद किया है. आरोप है कि फिल्म के माध्यम से एक विशेष समाज की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि फिल्म की सामग्री की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल गर्म है. अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं. 27 फरवरी को फिल्म की रिलीज पर क्या असर पड़ता है.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More