यूपी के 466 गांवों का होगा विकास; केडीए की सीमा को होगा विस्तार, जानिये क्या है मास्टर प्लान 2031?

राष्ट्रीय जजमेंट

कानपुर रू कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की ओर से अब कानपुर व कानपुर के आस-पास के 466 गांवों का विकास कार्य कराने की तैयारी है. केडीए की ओर से जो मास्टर प्लान 2031 बना है, उसे सीएम कार्यालय से सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है.

केडीए की सीमा का होगा विस्तार रू योजना के तहत कानपुर विकास प्राधिकरण का सीमा विस्तार होगा. इसमें कानपुर देहात व उन्नाव के कई गांवों को शामिल किया गया है. इनमें से 300 से अधिक ऐसे गांव हैं, जो अब पूरी तरह से शहर की तरह दिखाई देंगे. इन गांवों में रोड नेटवर्क, ग्रीन एरिया डेवलपमेंट, बस स्टेशन व एसटीपी निर्माण समेत कई अन्य अवस्थापना सुविधाओं को धरातल पर लाया जाएगा.
केडीए के चीफ टाउन प्लानर मनोज कुमार ने कहा कि जब कोई मास्टर प्लान बनता है तो निश्चित तौर पर आमजन के लिए भूखंड का अवसर भी आता है. केडीए का सीमा विस्तार होने से अब इस साल के अंत तक आमजन को कई आवासीय योजनाओं का लाभ मिलेगा. केडीए की ओर से जो मास्टर प्लान 2031 बना है, उसमें 386 गांवों को शामिल किया गया है.

केडीए के चीफ टाउन प्लानर मनोज कुमार ने बताया कि पिछले साल जब बोर्ड बैठक हुई थी, उस समय केडीए की सीमा को बढ़ाया गया था. बैठक में सदर, नरवल समेत अन्य तहसीलों के 80 गांवों को शामिल किया गया था. अब कुल गांवों की संख्या 466 हो गई है, जिनमें विकास कार्य होंगे. इनके लिए लगातार कवायद जारी है.

चीफ टाउन प्लानर ने बताया कि केडीए की ओर से मास्टर प्लान 2031 तैयार किया गया है. इसमें न्यू कानपुर सिटी, ऐरो सिटी, बिठूर क्षेत्र का पर्यटन विकास, 12.75 प्रतिशत ज़मीन पर सड़क नेटवर्क को बनाना है. इस मास्टर प्लान के धरातल पर आते ही कानपुर की एक नई तस्वीर सबके सामने होगी.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More