भाई ने बहन से बनाए शारीरिक संबंध, नाबालिग हुई 5 माह की गर्भवती, हाथरस से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना

राष्ट्रीय जजमेंट

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां रिश्ते के भाई ने नाबालिग बहन से शारीरिक संबंध बनाकर उसके गर्भवती कर दिया।15 वर्षीय नाबालिग लड़की 5 महीने की गर्भवती हो गई। पेट दर्द की शिकायत होने पर विधवा मां बेटी को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे गर्भवती बता दिया। यह सुनकर मां के होश उड़ गए। वहीं विधवा मां अपनी गर्भवती बेटी के साथ आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी हाथरस से मिलने पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार, मुरसान थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता कक्षा 10 की छात्रा है। जुलाई माह में उसकी बुआ का बेटा, जोकि बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद का रहने वाला है। वह उसके घर आकर रुका था और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की विधवा मां का आरोप है कि जब वह काम से बाहर जाती थी, तो आरोपी युवक उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करता था। युवक ने किशोरी के साथ 3-4 दिनों तक लगातार दुष्कर्म किया। इस बारे में बताए जाने पर युवक ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपी अक्सर घर आता रहा और बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था।
पीड़िता की मां ने बताया कि कुछ समय बाद पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत हुई तो वह बेटी चिकित्सक को दिखाने ले गए। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे पता चला कि उसकी नाबालिग बेटी करीब 5 माह की गर्भवती है। मां द्वारा पूछताछ करने पर बेटी ने पूरी घटना बताई। जब इसको लेकर आरोपी के मां से बात की गई तो उसने कहा कि बुरा सपना समझकर भूल जाओ और लड़की का गर्भपात करा दो।

पीड़िता और उसकी मां आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी हाथरस कार्यालय पहुंची, जहां पुलिस अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस अधिकारी ने मामले में जांच करने के आदेश दिए है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More