गजब बिजली वाले! गांव में ट्रांसफार्मर लगा गए, केबिल भूल गए; 10 साल से 800 ग्रामीण परेशान

राष्ट्रीय जजमेंट

फर्रुखाबाद: शमशाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत ठिठुलिया पट्टी के 800 ग्रामीण दस साल से एक मुसीबत का सामना कर रहा है. इसके चलते वे दिन-रात बिजली विभाग की लापरवाही को कोस रहे हैं. आखिर इसके पीछे की वजह क्या है चलिए आगे बताते हैं.

भाजपा विधायक ने लिखा पत्र: दरअसल, भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने अधीक्षण अभियंता विद्युत फतेहगढ़ फर्रुखाबाद को एक पत्र लिखा है. भाजपा विधायक ने अपने पत्र में लिखा है कि कायमगंज क्षेत्र के ग्राम ठिठुलिया पट्टी में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं, लेकिन घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए बंच केबल नहीं डाली गई है, जिससे ग्रामीण सीधे ट्रांसफार्मर से तार जोड़कर बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस कारण से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. जनहित को देखते हुए आप गांव में जल्द से जल्द बंच केबल डलवाने के निर्देश दें, जिससे भविष्य में कोई हादसा न हो.

ग्राम सभा से दूर रखा गया है ट्रांसफार्मर: ग्रामीण रामनारायण के मुताबिक, ग्राम पंचायत पट्टी में पिछले 10 सालों से ट्रांसफार्मर ग्राम सभा से लगभग 100-125 मीटर बाहर रखा हुआ है. गांव में आज तक बंच केबल नहीं डाली गई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. केबल टूटने से हादसा होने का खतरा बना रहता है. सड़क पर आवाजाही करने वाले लोग भी असुरक्षित हैं. केबल टूटने से जान माल का खतरा बना रहता है. जानवरों के साथ-साथ सड़क पर निकलने वाले लोगों को भी खतरा बना हुआ है. बताया कि ट्रांसफार्मर से करीब 200 से 250 मीटर तक लोगों ने अपने निजी खर्चे से केबिल डाली हैं.

ग्रामीणों को खुद खर्च करने पड़ रहे पैसे: ग्रामीण रामनारायण ने बताया कि ट्रांसफार्मर से करीब 200 से 250 मीटर तक लोगों ने अपने निजी खर्चे से केबिल डाली हैं. गांव में रहने वाले लोग खुद के खर्च पर केबिल डलवा रहे हैं और बिजली का बिल भी समय से देते हैं. इसके बावजूद लंबी दूरी की वजह से तार टूटते रहते हैं. करीब 800 लोगों इस समस्या जूझ रहे हैं.
कई बार कर चुके हैं शिकायत: ग्रामीण रामनारायण ने बताया कि इसको लेकर बिजली विभाग के जेई, एसडीओ, एक्सियन, एसी साहब अधीक्षक से 50 बार लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन मिलता है. विधायक व सांसद से भी पत्र लिखा जा चुका हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं, पूर्व में चपेट में आने से खगऊ के पुत्र विपिन कुमार मौत हो चुकी है.

ग्रामीण ऋषि पाल, कामता प्रसाद और छात्रा चंदन ने बताया कि तार इतने नीचे हैं कि हमारे जानवर और स्कूल पढ़ने वाले बच्चों व ग्रामीण जब सड़क पर निकलते हैं तो तार टूटने का डर सतता है. इससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है. ग्रामीणों की मांग है कि ट्रांसफार्मर को सही जगह लगाकर बंच केबिल डाली जाए ताकि इस समस्या से निजात मिल सके. वहीं इस बारे में अधीक्षण अभियंता अजय कुमार का कहना है कि जल्द ही समस्या का निस्तारण करवाया जाएगा.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More