लवमैरिज के बाद बेवफा हुई महिला, कमरे में दो लडक़ों संग मिली पत्नी, बौखलाए पति ने कर दी हत्या

राष्ट्रीय जजमेंट

कानपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। लवमैरिज के चार महीने बाद ही महिला बेवफा हो गई। महिला की आशिकी दूसरे लडक़ों के साथ शुरू हो गई। शुक्रवार की रात महिला दो लडक़ों के साथ कमरे में थी।
पति को इसकी जानकारी हुई तो वह अचानक पहुंच गया। महिला को दो लडक़ों संग देखा तो उसका पारा चढ़ गया। दोनों के बीच हुआ। इस पर महिला पति से तीन लडक़ों के साथ रहने की जिद करने लगे। पत्नी की बात सुनते ही बौखलाए पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। कुछ घंटे बाद थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। युवती के परिजनों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फतेहपुर के गाजीपुर थाना के मोहनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सचिन सिंह भदौरिया ने चार माह पहले गांव की ही 22 वर्षीय श्वेता उर्फ रिया सिंह से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों गुजरात चले गए। एक माह पहले सचिन रूमा की हाईटेक सिटी में किराये पर कमरा लेकर पत्नी के साथ रहने लगा। सचिन ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसको पत्नी के अवैध संबंध होने का शक हुआ। शुक्रवार रात को अचानक जब वह कमरे में पहुंचा तो पड़ोस में रहने वाले दो इंजीनियरिंग छात्र उसके यहां मौजूद थे। पत्नी भी उनके साथ थी। इस पर उसका छात्रों से विवाद भी हुआ। उसने 112 पर सूचना दी तो पुलिस आई सभी को थाने ले आई। लडक़ों को रोककर उन दोनों (पति-पत्नी) को जाने दिया।

ससुराल वालों ने लगाया दहेज की हत्या का आरोप

सचिन के मुताबिक घर पहुंचते ही पत्नी उससे झगड़ा करने लगी और उसी मकान में रहने वाले तीन लडक़ों के साथ रहने की बात कही। इसी वजह से उसने शनिवार तडक़े श्वेता की हत्या कर दी। इसके बाद थाने पहुंचे सचिन ने खुद पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने श्वेता के परिजनों को सूचना दी। देर शाम पिता राजकुमार सिंह ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग के चलते हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि अवैध संबंधों के शक में महिला की गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है। पति ने आरोप लगाया है कि वह तीन लडक़ों के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More