काम करने वाला आगे बढ़ेगा, परिक्रमा लगाने वाला नहीं’, पंकज चौधरी की बीजेपी कार्यकर्ताओं को खरी-खरी

राष्ट्रीय जजमेंट

लखनऊ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को पार्टी के मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारियों से विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के काम में पूरी निष्ठा से जुटने को कहा। कहा कि हर घर तक पहुंचें और वोटर बनवाएं। पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि संगठन का काम मन लगाकर मेहनत से करें। सबके काम पर नजर रखी जाएगी। जो काम करेगा वही आगे बढ़ेगा, परिक्रमा से काम नहीं चलेगा।
2017 से बड़ी जीत के लिए जुट जाएं
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चो, प्रकोष्ठों, विभागों के अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजकों, सह संयोजकों की बैठक बुलाई थी। इसमें उन्होंने सबसे परिचय किया। उन्होंने कहा कि विभाग, प्रकोष्ठों और मोर्चो के कार्यकर्ताओं की संगठन में अहम भूमिका होती है। कोई भी दायित्व छोटा या बड़ा नहीं होता। कार्यकर्ता अपनी मेहनत, समर्पण और संगठनात्मक कौशल से पार्टी और समाज में अपनी पहचान बनाते है।
पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को संपर्क, संवाद और सेवा के भाव से जनता के बीच काम करना होगा। उन्होंने 2027 के विधान सभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 2027 से भी बड़ी और ऐतिहासिक विजय के लक्ष्य के साथ हमें जुटना होगा। जो भी दायित्व सौंपा गया है, उसे अनुशासन और समर्पण के साथ निभाएं।
वीबी-जीरामजी के फायदे घर-घर पहुंचाएं
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार के सहारे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। इस झूठ को हमें तथ्यों और सच्चाई के साथ बेनकाब करना है। उन्होंने कहा कि वीबी-जीरामजी योजना के प्रति हमें लोगों को जागरूक करना है। इस योजना के फायदे हमें घर-घर तक पहुंचाने हैं। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित और विचारधारा प्रधान संगठन है। मोर्चा, विभाग और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पार्टी और समाज के बीच सेतु का काम करते हैं

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More