दिल्ली के वेलकम इलाके में चाकूबाजी, 18 साल का युवक की मौत, दूसरा घायल

नई दिल्ली: दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में कुड़ा खत्ता, पिल्ली मिट्टी के पास सोमवार रात चाकूबाजी की वारदात में एक 18 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अरमान (18 वर्ष), पुत्र मोहम्मद जाहिद, निवासी जेएमसी वेलकम के रूप में हुई है। घायल अल्ताफ अली (18 वर्ष), निवासी जेएमसी वेलकम का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वेलकम थाना पुलिस को रात करीब 10:02 बजे पीसीआर कॉल मिली कि कुड़ा खत्ता इलाके में दो युवकों पर चाकू से हमला हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अरमान को मृत घोषित कर दिया। अल्ताफ अली का इलाज जारी है।

पुलिस ने वेलकम थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन का मुआयना किया और सबूत जुटाए हैं। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More