सीहोर में चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा- आतंकी के समापन के लिए संन्यासी मैदान में आए हैं

0
सीहोर। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि आतंकी के समापन के लिए संन्यासी मैदान में आए हैं। मैं उस आतंकी के कर्मों का प्रत्यक्ष प्रमाण आपके सामने हूं। 16 साल पहले उमा भारती ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया था।
प्रज्ञा ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि अबकी बार हम उसका ऐसा हाल करेंगे कि वो फिर से खड़ा नहीं हो सकेगा। लोकसभा में चुनाव में प्रज्ञा का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से है।
प्रज्ञा ठाकुर ने सीहोर की सभा में कहा, ”उसने प्रदेश के लोगों को बेरोजगार कर दिया। यहां के गन्ना किसानों की हालत आज कैसी है इसके पीछे सिर्फ एक व्यक्ति जिम्मेदार है। यहां जो उद्योग थे उन्हें वो अपने क्षेत्र में ले गया और यहां के लोग बेरोजगार हो गए।”
भाजपा से उम्मीदवारी तय होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि यह धर्म युद्ध है और इसमें उनकी जीत सुनिश्चित है। इसके बाद उन्होंने 26/11 मुंबई हमले के शहीद हेमंत करकरे को लेकर कहा था कि करकरे का अंत उनके शाप से हुआ। साध्वी ने फिर दावा किया कि अयोध्या में विवादित ढांचा उन्होंने ढहाया था।
राम मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता है। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग दो बार उन्हें नोटिस दे चुका है। बाबरी मस्जिद पर विवादित बयान को लेकर भोपाल में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More