एक ही दिन दूसरी स्नैचिंग की फिराक में थे शातिर, पुलिस ने दबोचा, छीना मोबाइल और बाइक बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर-पश्चिम जिला टीम ने केशव पुरम इलाके में सक्रिय दो स्नैचर्स को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों आरोपी एक ही दिन में दूसरी स्नैचिंग करने की फिराक में थे, लेकिन पेट्रोलिंग स्टाफ की सतर्कता से मौके पर धर लिए गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता का छीना हुआ मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक विहार निवासी विकास गंगवार उर्फ अमित (25) और वज़ीरपुर निवासी अरमान उर्फ गब्बर (27) के रूप में हुई। मुख्य आरोपी विकास गंगवार थाना अशोक विहार का बैड कैरेक्टर है और उसके खिलाफ स्नैचिंग, चोरी व घरेलू चोरी के 17 मामले दर्ज हैं।

उत्तर-पश्चिम जिले के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को रात शिकायतकर्ता अरुण कुमार लॉरेंस रोड पर जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो लड़के आए और उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। इस पर केशव पुरम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके के पूरे पेट्रोलिंग स्टाफ को अलर्ट किया। शाम को हेड कांस्टेबल अमित और कांस्टेबल राम किशोर लॉरेंस रोड पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। उन्हें उसी टीवीएस बाइक पर दो लड़के तेज रफ्तार से जाते दिखे। संदेह होने पर टीम ने पीछा किया और ब्रिटानिया फैक्ट्री के सर्विस रोड पर दोनों को रोक लिया। आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।

डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक विहार निवासी विकास गंगवार उर्फ अमित (25) और वज़ीरपुर निवासी अरमान उर्फ गब्बर (27) के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि सुबह की स्नैचिंग के बाद वे फिर से इलाके में शिकार तलाश रहे थे। विकास ने बताया कि विलासी जीवनशैली और निजी जरूरतों के लिए अपराध करता था। उसका कोई पूर्व रिकॉर्ड अरमान का नहीं है। अन्य मामलों में आरोपियों की संलिप्तता की जांच जारी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More