जियाउर्रहमान बर्क पर राष्ट्रद्रोह का केस चलना चाहिए, वंदे मातरम के विरोधी हैं… कल्कि धाम में बोले रामभद्राचार्य

राष्ट्रीय जजमेंट

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यहां सभी सनातनी हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैंने मौजूदा सरकार से मांग की है कि जब जातिवाद खत्म किया जा रहा है, तो क्यों जातिवाद पर आरक्षण होगा। वोट बैंक के लिए सरकार को जाति के आधार पर आरक्षण नहीं करना चाहिए।

वहीं, रामभद्राचार्य ने कहा कि जो स्थान अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट का है, वही स्थान अब संभल के कल्कि धाम का होगा। उधर, एक पत्रकार के सवाल पर रामभद्राचार्य ने समाजवादी पार्टी के संभल सासंद जियाउर्रहमान बर्क पर राष्ट्रद्रोह का केस चलने की बात कही। उनका तर्क है कि वो वंदे मातरम के विरोधी हैं। राष्ट्रगीत को सांप्रदायिक रूप नहीं देना चाहिए और इसे सभी को एक सुर में होकर गाना चाहिए।
तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य संभल के कल्कि धाम में कथा सुनाने पहुंचे हुए हैं। ये कथा एक दिसंबर से सात दिसंबर तक कल्कि धाम में चलेगी। सोमवार महायज्ञ के साथ कथा का शुभारंभ किया गया और महोत्सव पर पुष्प वर्षा की गई। इस आयोजन में सुधांशु जी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरी समेत देश के कई संत समाज के लोग शामिल हो रहे हैं। कथा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रोता पहुंचने का अनुमान है। इससे पूर्व कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जिस तरह सदियों से रामकथा और कृष्ण कथाओं की पंरपरा चली आ रही है। ठीक उसी तरह अब पहली बार भगवान कल्कि की कथा का आयोजन किया जा रहा है। पुराणों में भगवान के अंतिम अवतार कल्कि के रूप में संभल की धरती पर होने का वर्णन है।

गौरतलब है कि कथा का न्योता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई अन्य प्रदेशों के राज्यपालों और मंत्रियों को भेजा गया है। इधर, जगतगुरु रामभद्राचार्य ने संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई से मुलाकात की। जहां दोनों अफसरों ने पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रोताओं के आने की संभावनाएं हैं। साथ ही देश कई बड़े साधु-संत अन्य आने के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More