मैंने अयोध्या में ढांचा ध्वस्त किया था, राम मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

0
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लगातार विवादित बयान सामने आ रहे हैं। उन्होंने रविवार को कहा, ‘‘मैं वहां (अयोध्या) गई थी, कल भी मैंने कहा था और इससे इनकार नहीं करती हूं।
मैंने ढांचा ध्वस्त किया था। मैं वहां जाऊंगी और राम मंदिर के निर्माण में मदद करूंगी, हमें ऐसा करने से कोई नहीं रोक सकता, राम राष्ट्र हैं, राम राम हैं।’’ इससे पहले साध्वी ने 26/11 मुंबई हमले के शहीद हेमंत करकरे को लेकर बयान दिया था, जिसके लिए चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया।
दूसरी ओर, साध्वी के सामने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व के मुद्दे पर संघ पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, ”मैं हिंदू धर्म को मानता हूं, हमारे लिए धर्म आस्था का विषय है। अपने धर्म को हिंदुत्व के हवाले कभी नहीं करूंगा।
संघ का हिंदुत्व जोड़ता नहीं, तोड़ता है और सिर्फ राजनीतिक सत्ता पाने की साजिश है। मुझे सनातन हिंदू धर्म पर गर्व है। भाजपा कब से मेरे और ईश्वर के बीच आ गए, सर्टिफिकेट देने वाले एजेंट बन गए?”

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More