रामभद्राचार्य ने WIFE का समझाया फुल फॉर्म तो भड़की राजद प्रवक्ता, विवादित बयान गरमाई राजनीति

राष्ट्रीय जजमेंट

झांसी: तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान पर विवाद गहराया गया हुआ है। WIFE का फुल फॉर्म समझाने वाले बयान पर गहराए विवाद के बीच राजनीति लगातार गहराती जा रही है। अब इस मामले में राजद प्रवक्ता कंचना यादव का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। इस पर राजनीति गरमाती जा रही है। दरअसल, स्वामी रामभद्राचार्य ने एक कथा के दौरान मंच से वाइफ का अर्थ ब्यूटीफुल ऑब्जेक्ट फॉर इंज्वायमेंट बता दिया था। महिलाओं को ऑब्जेक्ट कहे जाने को लेकर महिलाओं का एक बड़ा वर्ग उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा है।

राजद प्रवक्ता का आया बयान
राजद प्रवक्ता कंचना यादव ने स्वामी रामभद्राचार्य को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने जगद्गुरु की तुलना की है। कंचना यादव विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। बिहार चुनाव 2025 के दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार सीएम नीतीश कुमार पर भी जोरदार हमला बोला था। अब वे जगद्गुरु के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। एक जानवर से उनकी तुलना करती दिखती हैं। साथ ही, जानवर को तुलना किए जाने के लिए दुख जताती दिखती हैं। अब इस पर विवाद गहराता दिख रहा है।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वे कहते हैं कि वाइफ कितनी खतरनाक होती है। वाइफ का पहला अक्षर क्या है आप जान ही रहे हैं। विवाहित लोग जानते ही हैं, उन्ही से पूछ रहा हूं। बताइए वाइफ का पहला अक्षर क्या है अंग्रेजी में? अविवाहित लोग नहीं बोलेंगे झगड़ा हो जाएगा, साधु लोग नहीं बोलेंगे।

जगद्गुरु आगे कहते हैं, पहला अक्षर होता है W-यानी Wonderful। दूसरा अक्षर है I- यानी instrument। तीसरा अक्षर F यानी For और चौथा अक्षर क्या है E यानी Enjoy। इसके बाद उन्होंने पूछते हुए कहा कि इसका फुल फॉर्म क्या बन गया ‘Wonderful Instrument For Enjoy’ यानी आनंद के लिए एक आश्चर्यजनक उपकरण खिलौना है- ‘वाइफ’। इसी पर विवाद गहराया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More