दिल्ली भाजपा ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सराय काले खां में श्रद्धांजलि अर्पित की, उलगुलान क्रांति को याद किया

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बंनसेरा पार्क, सराय काले खां में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पुष्पांजलि अर्पित की। आदिवासी नायक की स्मृति में एसटी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उनके बलिदान को नमन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा के साथ एसटी मोर्चा अध्यक्ष सी.एल. मीणा व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने “उलगुलान” आंदोलन चलाकर अंग्रेजों के विरुद्ध आदिवासियों को संगठित किया और उनके अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। 15 नवंबर 1875 को झारखंड के रांची में जन्मे इस महान स्वतंत्रता सेनानी ने आदिवासी संस्कृति की रक्षा की। 9 जून 1900 को उनकी शहादत हुई, लेकिन उनका बलिदान आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करता है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More