कोर्ट से भगोड़े इस्लाम को पकड़ने बैंक कर्मचारी के साथ गई थी दिल्ली पुलिस, हाथरस में बंधक बनाकर पीटा

राष्ट्रीय जजमेंट

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दिल्ली पुलिस और कैपिटल बैंक कर्मचारी को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटे जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली साकेत कोर्ट ने इस्लाम नाम के एक शख्स को भगोड़ा घोषित किया था। इसका कारण था कि इस्लाम ने बैंक से करीब 2 लाख रुपये का लोन लिया था, लेकिन पर कर्ज चुकाए बिना दिल्ली से भाग आया था। बैंक कर्मचारी दिल्ली पुलिस के सिपाही के साथ उसको पकड़ने और रुपये की रिकवरी को लेकर हाथरस के गांव चन्द्रगढ़ी पहुंचे थे।कोर्ट से भगोड़ा घोषित आरोपी इस्लाम ने दिल्ली पुलिस के सिपाही और बैंक कर्मचारी के साथ हाथपाई कर दी। इसके बाद उसके कुछ अन्य साथियों ने टीम को बंधक बना लिया और जमकर मारपीट कर दी। घटना की जानकारी होने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह दिल्ली पुलिस के सिपाही और बैंक कर्मचारी को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया।क्या है पूरा मामला?मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल ट्रस्ट लिमिटेड बैंक के कर्मचारी करन सिंह, दिल्ली पुलिस के सिपाही देवेंद्र कुमार सिंह के साथ हाथरस जिले के थाना चंदपा क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी में एक भगोड़े इस्लाम को पकड़ने गए थे। इस्लाम को साकेत कोर्ट दिल्ली ने भगोड़ा घोषित कर रखा है। पुलिस टीम ने इस्लाम को पकड़ लिया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट की। उन्होंने इस्लाम को छुड़ा लिया। घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने दर्ज किया केस
इस घटना में दिल्ली पुलिस के सिपाही देवेंद्र और बैंक कर्मचारी करण सिंह को गंभीर चोटें आई है। थाना चांपा पुलिस ने मारपीट में घायल हुए दोनों कर्मचारियों का जिला अस्पताल डॉक्टरी परीक्षण कराया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। करन सिंह ने चंदपा थाना में तहरीर दी है, जिसमें शाहिद, सद्दाम, पंकज शर्मा, मोनू चौधरी, आसिफ और आस मौहम्मद के खिलाफ मारपीट एवं भगोड़े को छुड़ाने का आरोप लगाया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More