मूक बधिर नाबालिग से युवक ने किया गंदा काम, पुलिस ने दाहिना पैर में मारकर किया गिरफ्तार, पूरी कहानी से सहम जाएंगे
राष्ट्रीय जजमेंट
हरदोई: उत्तर प्रदेश में हरदोई की कोतवाली देहात क्षेत्र में मूक बाधिर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी जंगल में छिपा हुआ था। पुलिस ने जब उसकी घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायर किया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात निवासी एक व्यक्ति ने 4 नवम्बर पुलिस को तहरीर दी कि किसी अज्ञात ने उसकी मूक बधिर पुत्री से दुष्कर्म किया है। पुत्री उसे काशीराम कालोनी के पीछे खेत में मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की, मौके से किशोरी के कपड़े बरामद हुए। एसपी अशोक कुमार मीणा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगाई। पुलिस ने सीसीटीवी,सर्विलांस और मुखबिरों के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को देहात क्षेत्र की कांशीराम कालोनी निवासी रोहित नाम के एक युवक पर शक हुआ, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।
पुलिस को बुधवार सुबह करीब 5 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रोहित शुगर मिल कालोनी के पास जंगलों में छिपा है। पुलिस ने उसकी घेराबंदी शुरू की, चारों ओर से घिरा देख अभियुक्त रोहित ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, पुलिस की एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Comments are closed.