तिलक नगर थाना पुलिस ने 3 ऑटो लिफ्टर दबोचे, 4 वाहन-2 मोबाइल बरामद, 6 केस सॉल्व

नई दिल्ली: वेस्ट दिल्ली में वाहन चोरों की कमर तोड़ते हुए तिलक नगर थाना पुलिस ने तीन शातिर ऑटो लिफ्टरों को अलग-अलग ऑपरेशन में धर दबोचा। गिरफ्त में आए मनजीत सिंह उर्फ लाहड़ी (27), आकाश उर्फ गुजारा (27) और कौशल (26) के पास से चार चोरी की दोपहिया गाड़ियां और दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। इन गिरफ्तारियों से जनकपुरी, निहाल विहार, तिलक नगर और सराय रोहिल्ला थानों के छह चोरी के मामले सुलझा लिए गए।

डीसीपी वेस्ट शरद भास्कर दराड़े के निर्देश पर एसीपी तिलक नगर डॉ. गरिमा तिवारी और एसएचओ बिनीत कुमार पांडेय की अगुवाई में स्पेशल टीमें चौखंडी व श्याम नगर में गश्त बढ़ाई गईं। डीसीपी ने बताया कि 27 अक्टूबर को एचसी कृष्ण और एचसी अरविंद ने पैसिफिक मॉल की ओर से आ रहे संदिग्ध बाइक सवार को रोका। भागने की कोशिश की तो पीछा कर पकड़ा। बरामद: चोरी का रियलमी फोन और हीरो पैशन प्रो बरामद हुई। 28 अक्टूबर को एचसी सुनील और एचसी नरेश ने सफेद स्कूटी धक्का लगाते शख्स को रोका। स्कूटी निहाल विहार से चोरी। साथ में रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स भी बरामद किया। 28 अक्टूबर रात एचसी नलकेश और कांस्टेबल धर्मपाल ने काली स्कूटी धक्का लगाते कौशल को पकड़ा। पूछताछ में बताया—एक और स्कूटी छठ घाट के पास छिपाई है। दोनों स्कूटी तिलक नगर व सराय रोहिल्ला से चोरी की निकली। मामले में आगे की जांच जारी हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More