योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व की बधाई दी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

राष्ट्रीय जजमेंट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। यहां आज जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पर्व एवं त्योहार शांति, एकता व सद्भाव का संदेश देते हैं और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के उपरांत अयोध्या आगमन और रामराज्य की शुरुआत की स्मृति में आज से हजारों वर्ष पूर्व पूरे भरतखंड में श्रद्धालुओं ने दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजाकर इस पर्व को मनाना प्रारंभ किया था।’’मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह हम सभी का सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है।’’ योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा को ‘दीपोत्सव’ के आयोजन के माध्यम से पुनः प्रतिष्ठित कर रही है और सम्पूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More