दिल्ली नगर निगम की बैठक में जनहित के प्रस्ताव पास, डीबीसी कर्मचारियों को जल्द राहत का भरोसा

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति की बैठक शुक्रवार, 10 अक्टूबर को अध्यक्ष सत्या शर्मा की अगुआई में हुई। बैठक में नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, आवारा पशुओं और जन-सुरक्षा से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। डीबीसी (डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर) कर्मचारियों के वेतन और लंबित मांगों पर भी गहन चर्चा हुई। सत्या शर्मा ने कहा कि निगम डीबीसी कर्मचारियों के साथ है और उनकी जायज मांगों का जल्द सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे रोगों की रोकथाम में इन कर्मचारियों के योगदान को अमूल्य बताया।

सत्या शर्मा ने जोर देकर कहा कि एमसीडी का दायित्व केवल कूड़ा प्रबंधन तक सीमित नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना भी प्राथमिकता है। बैठक में पार्षदों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिन पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ। सकारात्मक चर्चा के बाद जनहित से जुड़े प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। शर्मा ने बताया कि यह बैठक सार्थक रही और इससे दिल्लीवासियों के लिए कई समाधानात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More