फन रिपब्लिक मॉल में 18 फीट ऊंची प्रभु श्रीराम की मूर्ति, एशिया और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में मिला स्थान

राष्ट्रीय जजमेंट

, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित फन रिपब्लिक मॉल में प्रभु श्रीराम की लगी मूर्ती आकर्षण का केंद्र बन गई है। मॉल घूमने आ रहे लोग इस भव्य और दिव्य मूर्ती को निहारते नहीं थक रहे हैं। आलम यह है कि जैसे-जैसे इस मूर्ती की लोगों जानकारी हो रही हैं, वैसे-वैसे लोग फन रिपब्लिक मॉल पहुंच रहे हैं। कुल मिलाकर दिवाली से पहले लगी यह सुंदर मूर्ति लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। वैसे अगर मूर्ती की खासियत की बात करे तो 18 फीट ऊंची मूर्ती अपने में कई खासियतों को समेटे हुए हैं। फिलहाल यह अनोखी मूर्ति धार्मिक आस्था के साथ-साथ कला और शिल्प का अद्भुत संगम पेश कर रही है।यूपी सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार को इस प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया है। इस अवसर पर बृजेश पाठक ने कहा कि भारत अपनी संस्कृति, विचारों और अध्यात्म के लिए जाना जाता है और यह मूर्ति उसी परंपरा की एक नई कड़ी है। भगवान श्रीराम हमारे आराध्य हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने की अपील भी की है।राजधानी के फन रिपब्लिक मॉल में लगी यह मूर्ति अपनी बनावट के कारण खास है। एक, पांच और दस रुपये के करीब डेढ़ लाख सिक्कों से इस मूर्ती को तैयार किया गया है। इस मूर्ति को बनाने में लगभग 20 दिन का समय लगा है। इसमें लखनऊ, गोरखपुर और कोलकाता के 25 कारीगरों ने दिन-रात मेहनत की है। इस अद्भुत कृति को एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी स्थान मिल गया है।भारतीय संस्कृति का प्रतीकमूर्ति अनावरण के मौके पर फन रिपब्लिक मॉल के जनरल मैनेजर अश्विनी सिंह ने बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। दीपावली तक चलने वाले इस आयोजन में शॉप एंड विन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है, जिसमें शीर्ष खरीदार को एक ग्राम सोने का सिक्का पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। इसके साथ ही मॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे उत्सव का माहौल और भी रंगीन बनेगा।धार्मिक आस्था को नए आयाम कार्यक्रम के दौरान एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक प्रमिल द्विवेदी भी उपस्थित रहे। उन्होंने ही फन रिपब्लिक मॉल के जनरल मैनेजर अश्विनी सिंह को रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र और मेडल दिया है। वहीं इस अनोखी मूर्ति ने जहां एक ओर लोगों की धार्मिक आस्था को नए आयाम दिए हैं। वहीं दूसरी ओर कला और रचनात्मकता की मिसाल पेश की है। दिवाली के पहले लखनऊवासी इस अद्भुत प्रतिमा को देखने के लिए मॉल की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More