देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने ऑपरेशन “नो गन्स, नो गैंग्स” के तहत एक कुख्यात अपराधी दीपक उर्फ प्रदीप (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

डीसीपी अंकित सिंह के निर्देश पर स्पेशल स्टाफ की एक समर्पित टीम ने अपराध रोकथाम और जांच के लिए सक्रियता दिखाई। टीम में इंस्पेक्टर विश्वेंद्र की देखरेख में सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार, एएसआई करतार सिंह, हेड कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल हेमराज और जय भगवान शामिल थे। एसीपी ऑपरेशंस की निगरानी में इस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नजफगढ़ के दिचाऊं रोड पर सुल्तान गार्डन निवासी दीपक उर्फ प्रदीप को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दीपक उर्फ प्रदीप का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। वह पहले भी हत्या, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे 26 से अधिक मामलों में शामिल रहा है। उसकी गिरफ्तारी से द्वारका और आसपास के क्षेत्रों में अपराध की संभावित वारदातों को रोकने में मदद मिलेगी। इस मामले में बीएचडी नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More