लखनऊ से मुंबई तक स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी, लगेंगे 20 कोच और 12 घंटे का होगा सफर

राष्ट्रीय जजमेंट

लखनऊ: जल्द ही लखनऊ से मुंबई तक स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने की तैयारी है। सूत्रों का दावा है कि ट्रेन का परीक्षण जल्द ही शुरू होगा और रेलवे बोर्ड से अनुमति के बाद पीएम मोदी लखनऊ-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेनों को उत्तर मध्य और उत्तर रेलवे के अफसर आधिकारिक रूप से बोलने से बच रहे हैं।सूत्रों का दावा है कि वंदे भारत का संचालन उत्तर मध्य रेलवे का आगरा डिवीजन करेगा। ट्रेन लखनऊ से मुंबई तक पहुंचने में करीब 12 घंटे का समय लेगी। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गुरूवार को सूरत से मुंबई तक जापान के मंत्री के साथ वंदे भारत में सफर किया था। इसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही कई और रूटों पर नई वंदे भारत चलाई जा सकती हैं। इस बार ट्रेन को ट्रैक पर उतारा जाएगा। वहीं लखनऊ के लिए भोपाल, जयपुर, आगरा समेत कई बड़े महानगरों से वंदे भारत के संचालन की योजना है।अमौसी यार्ड में होने वाले कामों के चलते रेलवे ने आठ और नौ अक्टूर को कई ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार आठ को 11109 झांसी-लखनऊ, 22453 राज्यरानी, 12180/12179 लखनऊ-आगरा और 51813/51814 लखनऊ-झांसी पैसेंजर नहीं चलेगी। वहीं, नौ को 11110 लखनऊ-झांसी और 22454 राज्यरानी रद्द रहेगी। काम के चलते कई ट्रेनें अमौसी स्टेशन पर नहीं रूकेंगी। इसमें आठ व नौ अक्टूबर को 55346 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर, 64204 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन, 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन और 64214 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू शामिल है।
वहीं नौ अक्टूबर को 51813 झांसी लखनऊ पैसेंजर भी नहीं रूकेगी। आठ को 12004 शताब्दी, सात को 12103 पुणे-लखनऊ, 19715 जयपुर-गोमतीनगर व 15066 पनवेल-गोरखपुर और छह अक्टूबर को 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर बदले रूट से चलाई जाएंगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More