सपा सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट; बैरिकेडिंग तोड़कर आगे जाने की कोशिश, पुलिस से नोकझोंक

राष्ट्रीय जजमेंट

आगरा: ताजनगरी आगरा के खंदौली थाना के गांव गिजौली के मारपीट प्रकरण में भले ही पंचायत में दोनों पक्ष में राजीनामा हो गया. मगर, सपा सांसद रामजीलाल सुमन और सपाइयों के प्रतिनिधिमंडल के गिजौली गांव जाने के एलान से मामला गरमा गया है. पुलिस ने रामजीलाल सुमन को हाउस अरेस्ट कर लिया है.इसके साथ ही पुलिस ने सपा समर्थकों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल से मिलने आवास पर एटा और इटावा के सांसद पहुंच गए हैं. इस बीच रामजीलाल सुमन ने बैरिकेडिंग क्रॉस करके आगे जाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने हाथ पकड़कर उन्हें वापस कर दिया. इससे गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. इस पर पुलिस के अधिकारियों से सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक हुई.इधर, डीसीपी पश्चिम जोन अतुल शर्मा ने गिजौली में शांति व्यवस्था भंग करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है. साथ ही सपा के कुछ नेताओं को नोटिस भी जारी किए गए हैं. बीते दिनों खंदौली थाना के गांव गिजौली में दो पक्षों में मारपीट और झगड़ा हुआ था. जिसमें दोनों पक्ष ने पंचायत में राजीनामा हो चुका है.इस मामले में दोनों पक्ष भी कानूनी कार्रवाई से संतुष्ट हैं. डीसीपी पश्चिम जोन अतुल शर्मा ने बताया कि गिजौली जाकर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की जाती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को दिया नोटिस: आगरा पुलिस कमिश्नरेट के मलपुरा थाना पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल को नोटिस दिया है. जिसमें लिखा है कि आपने सहयोगियों ने बिना किसी शासकीय अनुमति के पुलिस कमिश्नरेट में धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन व घेराव करने की संभावना है. जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना है.
सपा सांसद और कार्यकर्ता पहुंचे: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के गांव गिजौली जाने को लेकर मंगलवार सुबह से ही सपा कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गए. जबकि, पहले ही पुलिस ने सपा सांसद के गिजौली जाने के ऐलान से सख्ती बरतते हुए सपा सांसद के आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर दी.ऐसे में सपा कार्यकर्ता वहां पर डटे हुए हैं. पुलिस ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन को हाउस अरेस्ट कर लिया है. रामजीलाल सुमन के आवास पर एटा सांसद देवेश शाक्य, इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे, जसराना विधायक सचिन यादव पहुंच गए हैं. सपा सांसद और विधायक अब आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं.सपा सांसद रामजीलाल सुमन का कहना है कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं है. जब भी हम जनता के हक और उनकी समस्या उठाना चाहता हूं. पुलिस मुझे घर से निकलने नहीं देती है. यह ठीक नहीं है. जिले में धारा 163 BNS (पूर्व की धारा-144) लागू है तो हमको जेल भेज दें. मगर, हाउस अरेस्ट ना करें.जनता को न्याय दिलाने के लिए सपा करती रहेगी संघर्ष-राम गोपाल यादवफिरोजाबाद: सपा के प्रधान महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने सपा नेताओं के हाउस अरेस्ट पर कहा कि सरकार का काम अपना है और हमारा काम अपना है. जहां मजलूमों पर ज्यादती होगी, वहां हम विरोध करेंगे. न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे. लेकिन उत्तर प्रदेश का प्रशासन जनहित के काम भी नहीं करने देता.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More