मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालु रहें सावधान! पलक झपकते ही Gold Chain गायब कर देता है महिला चोरों का गैंग, पुलिस बेखर

राष्ट्रीय जजमेंट 

मथुरा/वृंदावन: धर्म की नगरी मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालूओं के साथ लूट, छिनैती की वारदातें आम हो गई हैं। श्रद्धालु देश के कोने-कोने से भगवान कृष्ण और धर्म गुरुओं के दर्शन को आते हैं, लेकिन ऐसा दुखद अनुभव लेकर जाते हैं। जिससे जिले की कानून और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालियां निशान लग जाता है। ताजा मामला गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का है। मध्य प्रदेश के सागर जिले से मथुरा-गोवर्धन आईं एक महिला की ढाई तोले की सोने चेन को महिला गैंग ने पार कर दिया। पीड़िता को जब घटना की जानकारी हुई, तब तक चेन लेकर महिला गैंग फरार हो गया।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में रहने अनुजा श्रीवास्तव बुधवार की रात मथुरा के गावर्धन मार्ग स्थित प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए उनके आश्रम पहुंची थीं। तड़के करीब 3.30 बजे वह आश्रम के पास निकल रही थीं। इस बीच एक महिला गैंग उनके पीछे लग गया। अनुजा ने बताया कि उनकी बेटी रो रही थी। बेटी को संभालने के लिए वे झुकीं तो उनके गले में पहनी हुई सोने की चेन बाहर निकल आई, जिसे महिला गैंग ने देख लिया। वह बच्ची को संभाल ही रही थीं। इस बीच वह पास पहुंची और उनके गले से चेन को गायब कर दिया। अपने गले में चेन ना पाकर अनुजा के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह इधर-उधर खोजने लगीं, लेकिन तब गैंग फरार हो गया।
ध्यान भटकते ही कर देती है सामान गायब
महिलाएं गले में सोने की चेन या हाथों में पर्स रहता है। लुटेरों की नजर ऐसी महिलाओं पर रहती हैं। जिनके साथ छोटे बच्चे होते हैं। बच्चों के संभालने के चक्कर में उनका ध्यान भटक जाता है। इसी मौके पर लुटेरी गैंग की महिला अपनी वारदात को अंजाम देती हैं। अनुजा श्रीवास्तव के साथ भी ऐसा ही हुआ, उनके गले में सोने की मोटी चेन देखकर लुटेरी महिला गैंग के सदस्य उनके पीछे लग गया था। गैंग की महिलाएं उन्हें चारों ओर से घेर लिया था। वह जैसे ही बच्ची को संभालने में व्यस्त हुईं, तभी गले से सोने की चेन गायब कर दी।
पुलिस को मिल महिला गैंग का वीडियो
महिला गैंग ने गावर्धन परिक्रमा मार्ग के उस स्थान पर वारदात को अंजाम दिया था जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, लेकिन एक दुकान वाले ने बताया कि कुछ संदिग्ध महिलाओं ने अनुजा को घेर लिया था। वे लगातार उनके आस पास ही मंडरा रही थीं। ना जाने कब उन्होंने गले से चेन पार कर दी। इसकी खबर भी नहीं लग सकी। जब जानकारी हुई तब तक महिलाएं गायब हो चुकी थीं।
दुकान वाले से एक वीडियो पुलिस को दिया है, जिसमें कुछ संदिग्ध महिलाएं नजर आ रही हैं। महिला की शिकायत पर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि वीडियो में मिली महिलाओं की शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
प्रेमानंद महाराज के आश्रम आईं थीं दर्शन करने
घटना ऐसी जगह पर की गई जहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। लाखों रुपये की चेन गंवाने वाली महिला मध्य प्रदेश से प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन के लिए आई थीं। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More