राहुल-प्रियंका और सिंधिया आज सहारनपुर, शामली एवं बिजनौर में करेंगे जनसभा

0
लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उ0प्र0 प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा तथा कांग्रेस महासचिव एवं पश्चिमी उ0प्र0 प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया 08 अप्रैल को एक दिवसीय चुनावी दौरे के तहत जनपद सहारनपुर, जनपद शामली एवं बिजनौर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय ने आईपीएन को बताया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्वान्ह जनपद सहारनपुर के गांधी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसके बाद अपरान्ह जनपद शामली के वीवी डिग्री कालेज मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने के बाद अपरान्ह जनपद बिजनौर के बिजनौर इण्टर कालेज मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
2- पूर्व न्यायमूर्ति के नेतृत्व में सामाजिक न्याय मोर्चा का कांग्रेस में विलय
  लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, रखते हुए रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार ‘लल्लू’ के समक्ष उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पूर्व न्यायमूर्ति जस्टिस सभाजीत यादव जनपद इलाहाबाद के नेतृत्व में सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज यादव,
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम सरीक राजभर जनपद आजमगढ़ एवं राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव जनपद गाजीपुर एवं अनूप कुमार एडवोकेट जनपद बस्ती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं रालोद के हंडिया वि0स0 क्षेत्र से 2017 के पूर्व प्रत्याशी विजय बहादुर यादव समेत
अन्य लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए अपने सामाजिक न्याय मोर्चा का कांग्रेस पार्टी में विलय किया। कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी मदन मोहन शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने आईपीएन को बताया कि सामाजिक न्याय मोर्चा विगत कई वर्षों से पूर्वांचल, अवध, तराई एवं बुन्देलखण्ड के जनपदों में सामाजिक एवं जनहित के मुद्दां को लेकर लगातार संघर्ष एवं जागरूकता अभियान चला रहा है।
इस मौके पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार ‘लल्लू’ ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इस मोर्चे के कांग्रेस में विलय होने से लोकसभा चुनाव में पार्टी को काफी बल मिलेगा और कांग्रेस पार्टी देश, संविधान और लोकतंत्र के बचाने के लिए जिस मुहिम में जुटी हुई है उसमें अवश्य सफलता मिलेगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More